ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

कानून को ठेंगा दिखा रहे बेखौफ अपराधी, जमुई में 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की हत्या से हड़कंप

JAMUI: बिहार में एक तरफ जहां पुलिस और प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा को चमकाने में लगा है तो वहीं दूसरी तरफ बेखौफ अपराधी कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा घटना जमुई से

कानून को ठेंगा दिखा रहे बेखौफ अपराधी, जमुई में 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की हत्या से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में एक तरफ जहां पुलिस और प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा को चमकाने में लगा है तो वहीं दूसरी तरफ बेखौफ अपराधी कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा घटना जमुई से सामने आई है, जहां बदमाशों ने 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने रविवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि सोमवार की सुबह दो युवकों को शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों युवकों को गोली मारी गई है। घटना सोनो थाना क्षेत्र के जुगड़ी गांव के पास की है।


दोनों मृतकों में से एक की पहचान जुगड़ी गांव निवासी मनोज मांझी के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों का शव सोनो बाजार तक जाने बाली सड़क के किनारे जुगड़ी गांव के बगीचा से बरामद हुआ है। दोनों युवक कचरा चुनने का काम करते थे और घटनास्थल से थोड़ी दूरी झोपड़ी बनाकर रहते थे। किस कारण से अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बता दें कि रविवार को भी दिनदहाड़े बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि अपराधियों ने दो और लोगों को मौत के घाट उतार दिया। लगातार हो रही हत्या की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।