ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

कंगना रनौत की बढ़ सकती है मुश्किलें, कोर्ट में BJP सांसद के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दायर

DESK: मंडी लोकसभा सीट से पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी सांसद कंगना रनौत की मुश्किलों बढ़ सकती हैं। आगरा की कोर्ट में कंगना के खिलाफ परिवाद दायर क

कंगना रनौत की बढ़ सकती है मुश्किलें, कोर्ट में BJP सांसद के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दायर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: मंडी लोकसभा सीट से पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी सांसद कंगना रनौत की मुश्किलों बढ़ सकती हैं। आगरा की कोर्ट में कंगना के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। बीजेपी सांसद के ऊपर राष्ट्रदोह और राष्ट्र अपमान को लेकर एक वकील ने परिवाद दायर कराया है।


कंगना के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाले वकील रमाशंकर ने कहा है कि साल 2020-21 में किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सीमा पर धरना पर बैठे थे, कंगना रनौत ने किसानों के प्रति अभद्र टिप्पणी कर उनको हत्यारा और बलात्कारी कहा था। वहीं 16 नवंबर 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों का मजाक उड़ाने के आरोप में एमपी एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह और राष्ट्र अपमान का वाद दायर किया है।


उन्होंने कहा कि वह किसान के बेटे हैं और किसान परिवार में पैदा हुए हैं। देश के किसानों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी में आस्था रखते हैं। कंगना रनौत ने किसानों को लेकर अमर्यादित बयान दिया है। कंगना के इस बयान से पूरे देश के किसानों का अपमान हुआ है। कंगना रनौत को कोर्ट में आकर पूरे देश से माफी मांगनी होगी। आगामी 17 सितंबर को कोर्ट वाद दायर करने वाले वकील का बयान दर्ज करेगा।