ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

कंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर के सपोर्ट में आए किसान, महिला जवान के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेने की मांग

DESK : हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद व बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ रसीद कर दिया था। जिसके बाद

कंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर के सपोर्ट में आए किसान, महिला जवान के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेने की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद व बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ रसीद कर दिया था। जिसके बाद महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे सस्पेंड कर दिया गया। महिला जवान के समर्थन में अब किसान संगठन सामने आ गये हैं। 


किसानों की यह मांग है कि कुलविंद कौर के खिलाफ दर्ज केस को तत्काल वापस लिया जाए और उसे नौकरी पर बहाल किया जाए। साथ ही किसान कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की भी मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि कुलविंदर को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। अभी तक घटना का वीडियो भी सामने नहीं आया है। 


किसान संगठनों ने कुलविंदर कौर के समर्थन में चंडीगढ़ के मोहाली में इंसाफ मार्च निकाला। जिसमें भारी संख्या में किसान शामिल हुए। संयुक्त किसान मोर्चा, किसान मजदूर संघर्ष समिति, भारतीय किसान नौजवान यूनियन सहित कई संगठन कुलविंदर के सपोर्ट में सड़क पर उतर आए हैं। इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर भारी संख्या में पुलिस जवानों को उतारा गया है।  

टैग्स