ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

प्रेमी के लिए कलयुगी मां ने 8 साल के बच्चे का किया सौदा, 2 लाख में बेच आशिक के साथ हुई फरार

SIWAN : एक कलयुगी मां ने ममता को कलंकित करते हुए प्रेमी की खातिर अपने बेटे की ही बोली लगा दी और दो लाख रुपए में उसका सौदा कर दिया. मामला हरियाणा के यमुना नगर का है. जहां की र

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SIWAN  : एक कलयुगी मां ने ममता को कलंकित करते हुए प्रेमी की खातिर अपने बेटे की ही बोली लगा दी और दो लाख रुपए में उसका सौदा कर दिया. मामला हरियाणा के यमुना नगर का है. जहां की रहने वाली एक शादीशुदा महिला को बिहार के सीवान के रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया और महिला अपने बच्चे के साथ घर छोड़कर प्रेमी के पास बिहार आ गई. 

जहां पहुंच महिला ने दो लाख में अपने बेटे का सौदा कर दिया और खुद प्रेमी के साथ रहने लगी. मासूम किसी तरह खरीदार के चंगुल से छूटने में कामयाब हो गया और बिहार से ट्रेन पकड़कर बरेली आ गया. सोमवार को एक बच्चा बरेली जंक्शन पर चाइल्ड लाइन को मिला, बच्चा बहुत सहमा हुआ था. जिसके बाद चाइल्ड लाइन के अधिकारी ने बच्चे से बात की तो उसने अपना पता बताया. जिसके बाद चाइल्ड लाइन ने यमुना नगर पुलिस के जरिए पड़ताल शुरू कराई और बच्चे के परिजनो को इसकी सूचना दी. बच्चे के दादा-दादी बरेली पहुंच उसे ले जाने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं. 

पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां छह महीने पहले प्रेमी के पास बिहार चली गई थी. वह अपने साथ बच्चे को भी ले गई थी. महिला के ससुर ने दो लाख में बच्चे का सौदा करने का आरोप लगाया है. बच्चा अभी सहमा हुआ है और कुछ बता पाने में असमर्थ है.