ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

कलयुगी बहू ने किया ससुर का मर्डर, मायके वालों के साथ मिलकर रची साजिश

JAMUI : एक कलयुगी बहू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर अपने ससुर की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पत्नी के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई ले

कलयुगी बहू ने किया ससुर का मर्डर, मायके वालों के साथ मिलकर रची साजिश
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : एक कलयुगी बहू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर अपने ससुर की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पत्नी के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई लेकिन सभी आरोपी तब तक फरार हो चुके थे. 


बताया जाता है कि खैरा थाना क्षेत्र के नीम नवादा कुराव टोला निवासी रामचंद्र रविदास के पुत्र मुकेश रविदास की शादी कुछ वर्ष पहले खैरा प्रखंड के कुरवाटांड निवासी ज्योतिष रविदास की पुत्री बॉबी देवी के साथ हुई थी. शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच मतभेद हो गया. जिससे बॉबी देवी गुस्से में आकर अपने मायके चली गई थी. जो अपने पिता ज्योतिष रविदास, भाई संतोष रविदास, मामा गेनहारी रविदास के साथ ऑटो पर सवार होकर अपने ससुराल नीम नवादा पहुंची थी.


वही इसी बात को लेकर रामचंद्र रविदास के साथ उसका विवाद हो गया जिसके बाद उसकी बहू बॉबी देवी, ज्योतिष रविदास, संतोष रविदास सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से रामचंद्र के सर पर वार कर दिया जिससे गंभीर चोट लगने के कारण रामचंद्र रविदास की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक की पत्नी ने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो सभी आरोपी फरार हो गए.


घटना की जानकारी मिलने के बाद खैरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है. मामले की छानबीन की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता