1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 04, 2019, 12:58:18 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में पिछड़ा अति पिछड़ा कल्याण छात्रावासों की कमी का मामला आज विधान परिषद में जमकर उठा। प्रश्नोत्तरकाल में इस मामले को लगभग सभी दलों के सदस्यों ने उठाया। विभागीय मंत्री विनोद कुशवाहा ने विधान परिषद में यह जानकारी दी कि अब तक 26 जिलों में पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण छात्रावासों का निर्माण कराया जा चुका है, जिनमें से लगभग एक दर्जन एक्टिव है। बाकी छात्रावास भवनों को अब तक विभाग को हैंड ओवर नहीं किया गया है। मंत्री ने कहा कि जमीन की उपलब्धता नहीं होने के कारण अन्य जिलों में छात्रावास का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सदन के सदस्यों से इसमें सहयोग भी मांगा। विभागीय मंत्री के जवाब पर विधान परिषद ने रामचंद्र पूर्वे और गुलाम रसूल बलियावी में सभी जिलों में कल्याण छात्रावासों की स्थापना करने की मांग की।