ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

बेतिया में कन्हैया की होने वाली सभा को नहीं मिली अनुमति , लोगों ने कन्हैया- गो बैक के लगाए नारे

WEST CHAMPARAN : गांधी के शहादत दिवस पर सत्याग्रह की धरती चंपारण से 'हमारा देश हमारा संविधान- बापूधाम से गांधी मैदान' यात्रा की शुरुआत करने छात्र नेता कन्हैया कुमार बे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : गांधी के शहादत दिवस पर सत्याग्रह की धरती चंपारण से 'हमारा देश हमारा संविधान- बापूधाम से गांधी मैदान' यात्रा की शुरुआत करने छात्र नेता कन्हैया कुमार बेतिया पहुंचे. जहां उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा. रास्ते में कई जगह लोगों ने बैनर-पोस्टर लेकर कन्हैया के खिलाफ प्रदर्शन किया और गो बैक के नारे लगाए. 


बता दें कि आज से शुरू होने वाली इस यात्रा के तहत पूरे बिहार के हर जिले में कन्हैया जाएंगे और 29 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में 'जागो जगाओ देश बचाओ नागरिकता बचाओ' रैली का आयोजन किया जाएगा. 

हालांकि जिला प्रशासन ने विधि व्यवस्था को देखते हुए कन्हैया की बेतिया के हवाई अड्डा मैदान में होने वाली आम सभा को अनुमति नहीं दी है. इसके बावजूद कन्हैया के साथ हजारो की संख्या में लोग भितिहरवा आश्रम पहुंचे हैं, जंहा से वे आज यात्रा की शुरुआत करेंगे. वहीं बेतिया में आयोजित सभा रद्द होने को लेकर सीपीआई ने जिला प्रशासन पर हिटलरशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की. भितिहरवा निकलने से पहले कन्हैया ने कहा कि यह यात्रा देश को बचाने के लिए है. संविधान बचाने के लिए है और बिहार में जिस तरह से रोजगार के लिए युवा विस्थापित हो रहे है उसे लेकर है.  

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit

FirstBihar संवाददाता