ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंज

Kaimur News: भभुआ में अगलगी की घटना, 70 लाख का सामान जलकर खाक

KAIMUR: भभुआ में भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। श्रृंगार दुकान में लगी आग में 70 लाख का सामान जलकर खाक हो गयी। लेडीज कॉस्मेटिक के होलसेल कारोबारी अमित कुमार

Kaimur News: भभुआ में अगलगी की घटना, 70 लाख का सामान जलकर खाक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: भभुआ में भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। श्रृंगार दुकान में लगी आग में 70 लाख का सामान जलकर खाक हो गयी। लेडीज कॉस्मेटिक के होलसेल कारोबारी अमित कुमार ने बताया कि उनका कारोबार सिद्धि श्रृंगार ट्रेडर्स के नाम से चलता है। अगलगी की इस घटना में उन्हें 70 लाख का नुकसान हुआ है। 


अगलगी की भीषण घटना भभुआ के एकता चौक के पास स्थित सिद्धि श्रृंगार ट्रेडर्स की है जहां दुकान में 70 लाख का माल रखा हुआ था तभी अचानक आग लग गयी। आग की लपटें निकलता देख आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना सिद्धि श्रृंगार ट्रेडर्स के मालिक को दी। सूचना मिलने के बाद जब दुकानदार अपनी दुकान के पास पहुंचा तो देखा की आग की लपटे काफी तेजी से निकल रही है। पूरा दुकान आग में जल रहा था। घटना  की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दुकान में लगी आग को बुझाया। अगलगी की इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। 


दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि सिद्धि श्रृंगार ट्रेडर्स के नाम से उनका लेडिज कॉस्मेटिक सामग्री का होलसेल व्यवसाय है। दुकान में 70 लाख रुपए का माल रखा हुआ था। आसपास के लोगों से आग लगने की बात पता चली तो वो दुकान पर पहुंचे तो देखा की आग की लपटे तेजी से निकल रही है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और भभुआ पुलिस को फोन पर इसकी जानकारी दी गयी। 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान में आग कैसे लगी इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता