सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
1st Bihar Published by: RANJAN Updated Wed, 14 Sep 2022 02:02:48 PM IST
- फ़ोटो
KAIMUR: बिहार के पूर्व खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में बकरी चराने के दौरान 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गयी लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं सकी है। बृजकिशोर बिंद ने कहा कि बिहार के बेखौफ अपराधी फरार है क्या यही जनताराज है।
पूर्व खनन मंत्री बृजकिशोर सिंह ने कहा कि जिस तरह से अधौरा में 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर टांगी से शरीर पर कई जगह हमला किया गया जिससे उसकी जान चली गयी। घटना को अंजाम देने वाले लोग अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बृजकिशोर सिंह ने नीतीश सरकार से यह पूछा की क्या यही जनता का राज है?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार कहते हैं कि बिहार में जंगलराज नहीं जनता का राज है। अब लोगों की तरफ से आवाज उठने लगी हैं कि अब पहले वाला समय फिर से आ गया है। महागठबंध की सरकार में पीड़ित परिवार की बात थानेदार भी नहीं सुनता। सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि बच्ची के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे।
बिहार के पूर्व खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद ने बताया कि अधौरा प्रखंड के एक गांव में 15 वर्षीय बच्ची बकरी चराने के लिए गई थी। मनचलों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। यह घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। कुल्हाड़ी से शरीर पर कई जगहों पर प्रहार किया गया था और बच्ची की निर्मम हत्या की गयी थी।
मृतका के परिजनों से मिलने के लिए बीजेपी का एक शिष्टमंडल परिजनों से मिलने के लिए गई तो देखा कि परिजनों में दहशत का माहौल है। बृजकिशोर बिंद ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार कहते हैं कि जंगलराज नहीं जनता का राज है तो हम नीतीश कुमार जी से यह पूछना चाहते हैं कि क्या यह वही जनता का राज है जिसमें अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।
लड़की के साथ घिनौना हरकत कर उसकी हत्या कर दी जाती है। अधौरा थाना के आस-पास शराबी शराब पीकर शाम में घूमते हैं। जिससे साबित होता है कि जनता का नहीं बल्कि जंगलराज है। परिजनों ने बताया कि घटना के दिन 8:30 बजे रात को जब डेड बॉडी मिला तो थाने में गए थे। थानेदार ने कहा कि हत्या करने वाले का पता और नाम बताओं नहीं तो लाश ले जाकर घर जला दो। तो ऐसा व्यवहार करना सही है क्या? ऐसे में पीड़ित परिजन न्याय की गुहार लगाने कहां जाएंगे। पूर्व मंत्री ने थानेदार पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराई है। बृजकिशोर बिंद ने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो सड़क से सदन तक मार्च करेंगे।