ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

Kaimur Crime News: युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, आपसी विवाद में तीन लड़को ने ले ली जान

KAIMUR: कैमूर में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। आपसी विवाद को लेकर हत्या की वा

Kaimur Crime News: युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, आपसी विवाद में तीन लड़को ने ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। आपसी विवाद को लेकर हत्या की वारदात अंजाम देने की बात सामने आ रही है। घटना भभुआ शहर के आजाद नगर की है।


मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बड़का देवरजी गांव निवासी अजय पांडेय के 18 वर्षीय बेटे रिशु पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रिशु किसी काम से भभुआ शहर के शिवाजी चौक के पास गया था, तभी एक बाइक पर सवार तीन लड़के आए और रिशु के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन मे जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में दो लड़कों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।


पूरे मामले पर भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया एक लड़के की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। पूरे मामले का जांच किया जा रहा है। हत्या करने वाले सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। दो लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में आपसी विवाद में हत्या का मामला सामने आ रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है और छापेमारी तेज कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता