1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 04, 2019, 3:48:56 PM
- फ़ोटो
KAIMUR : फौजी की पत्नी की अश्लील तस्वीर बनाकर ब्लैकमेल करने का एक ताजा मामला सामने आया है. सेना के जवान की पत्नी का दो युवकों ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दिए. अश्लील तस्वीर बनाकर ब्लैकमेल करने के लिए उन्होंने 1 लाख रुपये की मांग की.
बिहार के कैमूर जिले में दो युवकों ने एक फौजी की पत्नी का अश्लील तस्वीर बनाया. पूरी घटना जिले के चैनपुर थाना इलाके की है. जहां सेना के जवान की पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर दो युवक उसे परेशान कर रहे थे. महिला के अश्लील फोटो को वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे. लगातार फोन और व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेजकर एक लाख रुपये की रकम की मांग कर रहे थे. पीड़ित महिला ने कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद से शिकायत कर दी.
महिला से मिली शिकायत पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों युवक फर्जी व्हाट्सएप बनाकर महिला की अश्लील फोटो वायरल कर रहे थे. इनके पास से 3 मोबाइल भी बरामद किया गया है. एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि सेना की पत्नी ने मामले की शिकायत की थी. पुलिस दोनों युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.