ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

चुनाव जीतने के बाद कहलगांव के वार्ड सदस्य ने मनाया जश्न, राइफल से कई राउंड की फायरिंग

BHAGALPUR: भागलपुर के कहलगांव में वार्ड सदस्य का चुनाव जीतने के बाद निर्वाचित मणिकांत मंडल ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जहां डीजे की धुन पर उनके समर्थक डांस करते नजर आए वहीं मणिक

चुनाव जीतने के बाद कहलगांव के वार्ड सदस्य ने मनाया जश्न, राइफल से कई राउंड की फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के कहलगांव में वार्ड सदस्य का चुनाव जीतने के बाद निर्वाचित मणिकांत मंडल ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जहां डीजे की धुन पर उनके समर्थक डांस करते नजर आए वहीं मणिकांत मंडल हाथ में राइफल लेकर कई राउंड फायरिंग की। सोशल मीडिया पर फायरिंग करते वार्ड सदस्य का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भागलपुर एसएसपी बाबूराम ने कार्रवाई की बात कही है। 


कहलगांव नगर परिषद के वार्ड 4 के निर्वाचित वार्ड सदस्य मणिकांत मंडल ने अपनी खुशी का इजहार कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। राइफल से कई राउंड फायरिंग कर मणिकांत मंडल ने जीत का जश्न मनाया। वार्ड सदस्य को जीत की खुशी का ठिकाना नहीं था। हाथ में राइफल लेकर वह दनादन कई राउंड फायरिंग करने लगा। 


जहां फायरिंग की गयी वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी थी। जीत की खुशी में डीजे निकाला गया। इस दौरान उनके समर्थक डीजे की धून पर ठिरक रहे थे और निर्वाचित वार्ड सदस्य फायरिंग कर रहे थे। यदि थोड़ी सी भी चूक होती तो किसी की भी जान जा सकती थी। जीत की खुशी ऐसी कि मणिकांत मंडल को इसकी परवाह नहीं थी। 


वीडियो सामने आने के बावजूद अब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी। हालांकि भागलपुर एसएसपी बाबूराम ने इस मामले में कार्रवाई की बात कह रहे हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि इस मामले पर कार्रवाई कब तक की जाती है। 

चुनाव जीतने के बाद कहलगांव के वार्ड सदस्य ने मनाया जश्न, राइफल से कई राउंड की फायरिंग

टैग्स