Hindi News / news / ऑनलाइन फॉर्म भरने गई छात्रा के साथ गैंगरेप, कैफे मालिक ने दोस्तों के...

ऑनलाइन फॉर्म भरने गई छात्रा के साथ गैंगरेप, कैफे मालिक ने दोस्तों के साथ घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Aug 29, 2020, 8:12:36 AM

ऑनलाइन फॉर्म भरने गई छात्रा के साथ गैंगरेप, कैफे मालिक ने दोस्तों के साथ घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

BHAGALPUR: बीए पार्ट टू की छात्रा ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए साइबर कैफे गई थी. इस दौरान कैफे मालिक ने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया.पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना कहलगांव की है.

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाया

घटना के बारे में छात्रा ने पुलिस को बताया कि एसएसवी कॉलेज रोड स्थित आनंद साइवर कैफे में 26 अगस्त को दोपहर में गई थी. उसने आर्मी का फॉर्म भरी और बाद में रिसीविंग कॉपी लेने गई. कैफे मालिक आनंद कुमार ठाकुर ने कहा कि यहां पर कॉपी नहीं है. कॉपी को अपने घर रखा है. उससे बाइक से अपने दोस्त के खुशी लाल रजक के चिथरिया पीर स्थान के पास स्थित किराए के मकान पर ले गया. सभी ने मिलकर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उससे को पिलाया. वह जब बेहोश हो गई तो सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया.

गलत काम के लिए किराया पर लिया था घर

छात्रा ने इसको लेकर कहलगांव थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस  कैफे संचालक आनंद कुमार ठाकुर, शशांक झा उर्फ मिट्ठु झा और खुशी लाल रजक को गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि जांच में इस घटना में दो कैफे संचालकों के संलिप्त होने की बात सामने आई है. तीसरा युवक कैफे संचालक का मित्र है. अपना घर रहने के बाद भी सभी गलत काम करने के लिए किराया के घर पर रहते थे.