ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनतामुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनता

कांवड़ियों के ऊपर गि‍रा हाईटेंशन तार, मची चीख-पुकार; तीन की हालत नाजुक

BHAGALPUR : खबर बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आ रही है। यहां हाजीपुर के वैशाली के बाद बड़ा हादसा हुआ है। यहां कांवड़िया के ऊपर हाई टेंशन तार गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई।

कांवड़ियों के ऊपर गि‍रा हाईटेंशन तार, मची चीख-पुकार; तीन की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : खबर बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आ रही है। यहां हाजीपुर के वैशाली के बाद बड़ा हादसा हुआ है। यहां कांवड़िया के ऊपर हाई टेंशन तार गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आसपास और जिला प्रसाशन के तरफ से तुरंत एक्शन लिया गया और कावरियों को सुविधा प्रदान की गई। इससे पहले  बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में डीजे ट्राली के बिजली के तार की चपेट में आने से 8 कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, भागलपुर के सुल्तानगंज के महेशी में कांवड़ियों के ऊपर हाईटेंशन तार गिर जाने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में तीन कांवड़िये करंट लगने से बुरी त‍रह झुलस गए। फिलहाल तीनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। यह ये कांवड़िया अजगैवीनाथ धाम स्‍थ‍ित गंगा तट से जल भरकर पैदल पांव बाबा वैद्यनाथ धाम जा रहे थे। हादसे के बाद पुल‍िस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से घायल कांवड़ियों को तत्‍काल अस्‍पताल में भर्ती कराया है। तीनों कांवड़िये पड़ोसी देश नेपाल के रहने वाले हैं।


मालूम हो कि, इससे पहले बिहार के वैशाली जिले में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से नौ कांवड़िये की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग के प्रति रोष व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि जब यह घटना हुई तो विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। ग्रामीण  ने कहा कि बिजली का करंट लगने की घटना के आधे घंटे बाद ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी, लेकिन शीघ्र कार्रवाई से जान बच सकती थी। इसके बाद अब इसी तरह का मामला भागलपुर से सामने आया है।