ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

ज्वेलरी शॉप से 10 लाख की चोरी, शटर तोड़कर दुकान में घुसे थे बदमाश

JAMUI: खबर जमुई से है, जहां ज्वेलरी शॉप से 10 लाख की चोरी से हड़कंप मच गया है। घटना चकाई थाना क्षेत्र की है, जहां चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और कीमती गहनों पर हाथ साफ़ कर दिया। य

ज्वेलरी शॉप से 10 लाख की चोरी, शटर तोड़कर दुकान में घुसे थे बदमाश
First Bihar
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से है, जहां ज्वेलरी शॉप से 10 लाख की चोरी से हड़कंप मच गया है। घटना चकाई थाना क्षेत्र की है, जहां चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और कीमती गहनों पर हाथ साफ़ कर दिया। ये चोरी किसी एक चोर ने नहीं बल्कि एक ग्रुप बनाकर की गई है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर 10 चोर दुकान में घुस गए और 10 लाख की ज्वेलरी ले भागे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ चोर शटर तोड़कर दुकान में घुस गए। दूकान के दराज में जो गहने रखे थे उसे चोर चुराकर ले भागे। इसके अलावा 8 हजार रूपए कैश की भी चोरी कर ली गई। जब तक दुकान का मालिक वहां पहुंचा तब तक चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया था और वहां से फरार हो गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों स पूछताछ करने लगी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को कब्जे में ले लिया, जिसे अब खंगाला जाएगा। 




पीड़ित सुनील स्वर्णकार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दुकान के शटर को काटकर कुल 3 किलो चांदी का पायल, एक किलो पांच सौ ग्राम चांदी का चैन, 1 किलो बच्चों के लिए बनाए गए छोटे पायल समेत कुल 8 किलो चांदी के सामान पर चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स