ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, महंगे मोबाइल और कार खरीदने के लिए करता था लूटपाट

ROHTAS: रोहतास पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का उद्भेदन किया है जो ऐशों आराम के लिए ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते थे। इतना ही नहीं पुलिस के हत्थे चढ़े इन अपराधियों ने पूछताछ के क्रम में

ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, महंगे मोबाइल और कार खरीदने के लिए करता था लूटपाट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: रोहतास पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का उद्भेदन किया है जो ऐशों आराम के लिए ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते थे। इतना ही नहीं पुलिस के हत्थे चढ़े इन अपराधियों ने पूछताछ के क्रम में यह खुलासा किया कि वे लूट के पैसों से महंगे मोबाइल फोन और कार खरीदा था।


दरअसल रोहतास पुलिस ने काराकाट इलाके के गोरारी बाजार के एक ज्वेलरी शॉप से बीते 30 अगस्त को गहनों से भरा बैग लूट मामले में तीन अंतर जिला अपराधियों को गिरफ्तार किया है । रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ बिक्रमगंज के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान मास्टरमाइंड गुंजन कुमार को गिरफ्तार किया है वही उसके पास से नगद दस हजार तथा लूट के पैसे से खरीदे हुए मोबाइल फोन तथा स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद किया गया है। वही एक आरोपी भोला यादव को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


रोहतास के एसपी ने बताया कि इस लूट कांड में 4 लोगों की संलिप्तता थी जिसमें एक और अपराधी को पटना  पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है वही इनसे पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी अभिषेक कुमार को पटना तथा बक्सर पुलिस के सहयोग से बक्सर से गिरफ्तार किया गया है ।


एसपी ने बताया कि इस  अंतरजिला गिरोह के लोग लूट के पैसे से कार खरीदना व मंहगे फोन खरीदने के लिए वारदात को अंजाम देते थे उन्होंने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े एक और अभियुक्त भोला यादव के पास से भी कार खरीदने की जानकारी मिली है जिसे बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।


भोला यादव पर पूर्व में भी कई लूट व डकैती के मामले दर्ज है जिसमे मुख्य रूप से 2020 में सासाराम नगर में फ्लिपकार्ट के गोदाम तथा पटना के बिहटा में एक बड़े ज्वेलरी शॉप सहित औरंगाबाद व भोजपुर में कई लूट कांड में शामिल रहा है ।उन्होंने बताया कि आरोपी गुंजन कुमार पर शराब मामले में भी पहले जेल जा चुका है तथा संझौली में गैस संचालक को गोली मारने में आरोपी रहा है वही इस पर कई आपराधिक मामले दर्ज है ।

रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता