Hindi News / news / PMCH में हड़ताल से हाहाकार, मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की...

PMCH में हड़ताल से हाहाकार, मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की कवायद शुरू

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 07, 2019, 12:17:17 PM

PMCH में हड़ताल से हाहाकार, मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की कवायद शुरू

- फ़ोटो

PATNA : PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से परेशानी बढ़ती ही जा रही है. जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. आलम यह है कि पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए इमरजेंसी में एडिमट मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है. आपको बता दें कि कई दिनों से जारी विरोध के बाद शनिवार को राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए. पीएमसीएच में कार्य बहिष्कार के कारण राज्य के कोने-कोने से आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि एचओडी ने उन्हें जानबूझकर फेल कर दिया है. जो मरीजों के शोषण की बात करता है उसे फेल कर दिया जा रहा है. इसी को लेकर छात्रों ने ऑर्थोपेडिक्स विभाग में विरोध जताया. जबकि मामले का विभाग खंडन कर रहा है.