1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 10, 2019, 2:23:35 PM
- फ़ोटो
DESK : सरकारी नौकरी का इंतजार कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. आंगनबाड़ी में दो हजार महिला सुपरवाइजरों की जल्द ही बहाली होगी. https://www.youtube.com/watch?v=23ZYkAizQZ0 यह बहाली समाज कल्याण विभाग में राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की हर स्तर से मॉनीटरिंग के लिये की जाएगी. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गयी है. इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए जिला के एनआइसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. 25 जुलाई के बाद सभी फॉर्म की स्क्रूटनी होगी और चयन प्रक्रिया डीएम के स्तर पर बनी कमेटी के माध्यम से होगी. इसके लिए किसी भी विषय से स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है. दो हजार में आधी बहाली प्रोमोशन से होगी. यानी दो हजार पदों में एक हजार पर सीधी बहाली और एक हजार पर प्रोमोशन से पद को भरा जायेगा.