ब्रेकिंग
‘दलितों को ज्ञान देने से पहले अपने माता-पिता..’, मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव से मांगा हिसाबबिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पहले हाथ पीछे बांधे.. फिर दे दी सजा-ए-मौत, युवक का सिर काट कर साथ ले गए हत्यारेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... 14 दिनों तक 47 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो शामिल नहीं? सफर से पहले पढ़ें ये जरूरी खबरBihar Health News: बिहार के 6 करोड़ लोगों के घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम! CM सम्राट का बड़ा अभियान, इन 8 बीमारियों की होगी जांचबेटे की हत्या की आरोपित मां पुलिस हिरासत से फरार, बिस्कुट में जहर देकर मारने का है आरोप‘दलितों को ज्ञान देने से पहले अपने माता-पिता..’, मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव से मांगा हिसाबबिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पहले हाथ पीछे बांधे.. फिर दे दी सजा-ए-मौत, युवक का सिर काट कर साथ ले गए हत्यारेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... 14 दिनों तक 47 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो शामिल नहीं? सफर से पहले पढ़ें ये जरूरी खबरBihar Health News: बिहार के 6 करोड़ लोगों के घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम! CM सम्राट का बड़ा अभियान, इन 8 बीमारियों की होगी जांचबेटे की हत्या की आरोपित मां पुलिस हिरासत से फरार, बिस्कुट में जहर देकर मारने का है आरोप

JMM के 12वें महाधिवेशन में पार्टी के संविधान में किये गए कई बदलाव, शिबू सोरेन की अध्यक्षता में लिए गये कई फैसले

RANCHI: रांची के सोहराय भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 12वां महाधिवेशन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई। मुख्यम

JMM के 12वें महाधिवेशन में पार्टी के संविधान में किये गए कई बदलाव, शिबू सोरेन की अध्यक्षता में लिए गये कई फैसले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: रांची के सोहराय भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 12वां महाधिवेशन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी के बड़े पदाधिकारी महाधिवेशन में शामिल हुए। बिहार, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ से करीब 670 प्रतिनिधि महाधिवेशन में शामिल हुए। महाधिवेशन में शिबू सोरेन को दसवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 


जेएमएम के 12वें महाधिवेशन में पार्टी के संविधान में कई बदलाव करने का फैसला लिया गया। महासचिव की संख्या 12 से घटाकर 9 की गई जबकि केंद्रीय समिति के सदस्यों की संख्या 451 से घटाकर 351 करने का फैसला लिया गया। केंद्रीय कार्यकारिणी और समिति का चुनाव भी इस दौरान होना है। इस बैठक में पार्टी के संविधान में कई बदलाव किए गये।


महाधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए । हेमंत सोरेन ने कहा कि जेएमएम राज्य की सबसे मजबूत और बड़ी पार्टी है। हर राजनीतिक दल को निश्चित समय पर महाधिवेशन करना अनिवार्य है। ये विशुद्ध रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यक्रम है। कोरोना को ध्यान में रहकर इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। महाधिवेशन में मंत्री मिथिलेश ठाकुर, हाफीजुल हसन, जोबा मांझी, बसंत सोरेन समेत सभी बड़े नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

टैग्स