Hindi News / news / हाई टेंशन तार की चपेट में आया ट्रक, जिंदा जलकर ड्राइवर की मौत

हाई टेंशन तार की चपेट में आया ट्रक, जिंदा जलकर ड्राइवर की मौत

1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Sep 22, 2020, 10:49:57 AM

हाई टेंशन तार की चपेट में आया ट्रक, जिंदा जलकर ड्राइवर की मौत

- फ़ोटो

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज से है, जहां एक बार फिर से बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक ट्रक ड्राइवर को अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी.

यह हादसा नगर थाना के तुरकाहा के पास हुई है. जहां नागालैंड से गोपालगंज आ रहा बाइक से लदा ट्रक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिसमें ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई.  

वहीं ट्रक पर रखी हुई लाखों की बाइक भी जलकर खाक हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने ट्रक चालक को निकाल पर उससे पहले उसकी जलकर मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. हाई टेंशन तार लटक रहा था और उसकी चपेट में ट्रक आ गया और उसमें आग लग गई.