Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान जमुई में 130 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया 6 तस्कर, चोर समझकर ग्रामीणों ने दबोचा किया पुलिस के हवाले BIHAR NEWS : जमुई में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ Bihar News: बिहार में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी; जानिए.. फिर क्या हुआ? Bihar News: बिहार में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी; जानिए.. फिर क्या हुआ? मोतिहारी में युवकों ने पकड़ा 15 फीट लंबा अजगर, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ बिहार में बाघ का कहर: 65 साल की बुजुर्ग महिला को जिंदा चबा गया बाघ, परिजनों को मिला सिर्फ पैर का हिस्सा BIHAR ELECTION : लालू यादव की चादरपोशी से गरमाई बिहार की सियासत, जदयू-भाजपा ने लगाया यह आरोप Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग से पहले उम्मीदवारों का एलान, JDU के बाद अब BJP ने भी इस सीट से कैंडिडेट की घोषणा की
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 22 Jul 2024 04:30:40 PM IST
- फ़ोटो
ROHTAS: रोहतास के नासरीगंज में एक जिम संचालक आदि श्रीवास्तव की हत्या 29 जून की रात कर दी गयी थी। इस घटना के बाद तब खुब हंगामा हुआ था। इस हत्याकांड का खुलासा आज पुलिस ने किया गया। इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड गांधी चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पुरानी दुश्मनी की वजह से गांधी चौधरी ने ही शूटरों को जिम के मालिक आदि श्रीवास्तव की सुपारी दी थी।
घटना 29 जून की रात की है जब जिम का मालिक आदि श्रीवास्तव जिम बंद कर घर जा रहे थे तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले दो शूटरों छोटू राम और बिरजू पासवान को गिरफ्तार किया था। दोनों से जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तब दोनों ने मुख्य साजिशकर्ता का नाम पुलिस के सामने उगल दिया। जिम संचालक हत्याकांड का मास्टरमाइंड गांधी चौधरी निकला। पुलिस ने गांधी चौधरी को नासरीगंज के दाउदनगर जाने वाली पुल के पास से धड़ दबोचा।
बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि गिरफ्तार गांधी चौधरी पहले भी कई वारदातों में जेल जा चुका है। बिहार-झारखंड में कई मामलों में इसकी गिरफ्तारी पहले भी हो चुकी थी। जेल से निकलने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर उसने जिम के मालिक आदी श्रीवास्तव की हत्या शूटरों को सुपारी देकर कराया था। इस हत्याकांड के बाद वो खुद अमरनाथ की यात्रा पर चला गया था। उसे लगा कि शूटर तक पुलिस नहीं पहुंच पाएगी। इसी भ्रम में वो पड़ा हुआ था और तीर्थ यात्रा पर निकला हुआ था।
लेकिन जांच में जुटी पुलिस दोनों शूटरों तक पहुंच गयी। जब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और पूछताछ की तब दोनों ने बताया कि इसके पीछे मास्टरमाइंड गांधी चौधरी है। फिर क्या था पुलिस गांधी चौधरी की गिरफ्तारी में जुट गयी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और गांधी चौधरी तीर्थ यात्रा कर रहा था। अमरनाथ की यात्रा से लौटने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गांधी चौधरी नासरीगंज के जिला परिषद के सदस्य प्रियंका चौधरी का पति है।
गांधी चौधरी की मां नासरीगंज में मुखिया है। बालू घाट को लेकर आदि श्रीवास्तव और गांधी चौधरी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद गांधी चौधरी ने आदि श्रीवास्तव को रास्ते से हटाने का मन बना लिया और दो शूटरों को जिम मालिक की हत्या की सुपारी दे दी। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो शूटर और हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। फिलहाल मुख्य आरोपी गांधी चौधरी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।