ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार, किडनैप कर कई दिनों तक किया रेप

DESK : रेप की वारदातों में इन दिनों काफी इजाफा हुआ है. ताजा मामला में एक जीजा ने अपनी नाबालिग साली को किडनैप कर उसके साथ दरिंदगी की है. इस घटना की जानकारी जब पीड़िता की बहन को लगी त

जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार, किडनैप कर कई दिनों तक किया रेप
First Bihar
2 मिनट

DESK : रेप की वारदातों में इन दिनों काफी इजाफा हुआ है. ताजा मामला में एक जीजा ने अपनी नाबालिग साली को किडनैप कर उसके साथ दरिंदगी की है. इस घटना की जानकारी जब पीड़िता की बहन को लगी तो उसने अपने पति को गिरफ्तार करवाकर जेल भिजवा दिया. पुलिस ने किडनैपिंग और रेप का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. 


घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके की है. बिसरख थाने के एसएचओ अनीता चौहान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले रविदास ने कुछ समय पहले एक मुस्लिम युवती से शादी की थी. उसके बाद उसने अपनी पत्नी की 15 वर्षीय बहन को किडनैप कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोरी को अगवा कर एक कमरे में ले गया और फिर वहां पर डरा धमकाकर उसका रेप किया. आरोप है कि नाबालिग लड़की के साथ कई दिनों तक रेप किया गया है.


आरोपी की पत्नी को जब अपने बहन के गायब होने की भनक लगी तो उसने मामले की तह तक जाने की कोशिश की. उसे जब इस बात का पता चला तो वह हैरान रह गई. उसने बिसरख थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से 15 साल की नाबालिग लड़की को भी बरामद किया गया है. रविदास उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है.


पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया जिसमें रेप की पुष्टि हुई है. पुलिस ने रेप की धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

टैग्स