ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

रिश्तों का कत्ल : जीजा ने किया साले का मर्डर, आपसी झगड़े में गोली मारकर ली जान

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. परिवार में चल रहे झगड़े की वजह से बहनोई ने अपने साले की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस

रिश्तों का कत्ल : जीजा ने किया साले का मर्डर, आपसी झगड़े में गोली मारकर ली जान
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. परिवार में चल रहे झगड़े की वजह से बहनोई ने अपने साले की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 


घटना जिले के गोरियारा गांव की है. मृतक की पहचान सीताराम राय के 23 वर्षीय बेटे निराला कुमार के रूप में की गई है. मृतक के परिजनों ने पुलिस के सामने हत्या का आरोप उसके बहनोई पर लगाया है. घटना का कारण दोनों के बीच लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है. 


मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि आरोपी बहनोई वैशाली जिले के भगवानपुर का रहने वाला है. घटना के समय वह मुजफ्फरपुर आया हुआ था और निराला के साथ घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहा था. घर के अन्य सदस्य सो गए थे. इसी बीच दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. हालांकि, फिर मामला शांत हो गया था. निराला सोने चला गया था. तभी आरोपित ने अपने पास रखे पिस्टल को निकाला और सो रहे निराला को पीछे से गोली मार दी. इसके बाद वह भाग निकला. 


गोली चलने की आवाज़ सुनकर घरवालों की नींद खुल गई. उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो निराला खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था. उसके पीठ से काफी खून भी बह रहा था. मृतक के पिता का कहना है कि आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति का है. काफी दिनों से रुपए के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद था. इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया है. 


मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे थानेदार मणिभूषण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह पहुंचे हैं. जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता