ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

झूठों के सरताज हैं केजरीवाल, बोली बीजेपी..राहुल-तेजस्वी पर भी बोला हमला

PATNA: लोकतंत्र बचाने की दुहाई देने वाले इंडी गठबंधन के कुछ प्रमुख नेता अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का खुलकर दुरुपयोग कर रहे हैं। यह कहना है बिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमा

झूठों के सरताज हैं केजरीवाल, बोली बीजेपी..राहुल-तेजस्वी पर भी बोला हमला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लोकतंत्र बचाने की दुहाई देने वाले इंडी गठबंधन के कुछ प्रमुख नेता अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का खुलकर दुरुपयोग कर रहे हैं। यह कहना है बिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का। उन्होंने यह भी कहा कि झूठे आरोप लगाने के बाद कोर्ट में आधा दर्जन बार माफी मांगने वाले अरविंद केजरीवाल तो झूठों के सरताज बन गए हैं। बीजेपी नेता ने इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला।


सुशील मोदी ने कहा कि शराब घोटाला में आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल 2017 से अब तक अरुण जेटली,नितिन गडकरी, विक्रम सिंह मजीठिया, कपिल सिब्बल, अमित सिब्बल और अवतार सिंह भडाना से मानहानि का मुकदमा हारने पर सजा या भारी जुर्माना से बचने के लिए लिखित रूप से माफी मांग चुके हैं।


उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी, अरविंद केजरीवाल और तेजस्वी यादव अपने विरोधी नेताओं पर जानबूझ कर झूठे आरोप लगाते हैं या अभद्र टिप्पणी करते हैं। जब इन्हें मानहानि के मामले में सजा होना तय लगने लगता है, तब ये अदालत में लिखित माफी मांग कर बच जाते हैं। क्या ये लोग लोकतंत्र बचा रहे हैं?


सुशील मोदी ने कहा कि "चौकीदार चोर है" कहने वाले राहुल गाँधी और सभी गुजरातियों को ठग बताने वाले तेजस्वी यादव को भी न्यायालय में क्षमा याचना करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यदि जिम्मेदार पदों पर रहते हुए आदतन झूठ बोलने वाले लोग भी देश के प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, जाति-विशेष, धर्म-विशेष और किसी राज्य-विशेष की पूरी आबादी पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद केवल लिखित या सार्वजनिक बयान से माफी मांग कर बचते रहे, तब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दुरुपयोग पर अंकुश लगाना कैसे संभव होगा?


सुशील मोदी ने कहा कि मोदी सरनेम पर राहुल गाँधी के आपत्तिजनक बयान से आहत हजारों लोगों में मैं भी हूँ, इसलिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय से मेरी अपील है कि व्यापक जनहित को देखते हुए मानहानि के अभियुक्तों के आसानी से बचने के रास्ते बंद करने का वैधानिक प्रावधान किया जाए।