ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

पानी में डूबने से चार दोस्तों की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मछली पकड़ने के दौरान 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची

पानी में डूबने से चार दोस्तों की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मछली पकड़ने के दौरान 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया दिया गया है. 


घटना झारखंड के गढ़वा जिले के बंशीधर नगर थाना क्षेत्र स्थित बभनी खाड डैम में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, मछली पकड़ने के दौरान चार युवकों की डूबने से मौत हो गई. चारों डैम के फाटक के नीचे जाल लगाने गए थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ. घटना के करीब 3 घंटे बाद डैम का फाटक खुलवाया गया तो चारों शव नहर में बह गए. यहां से चारों शव को बाहर निकाला गया. 


मृतकों में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 5 के नयाखाड़ गांव निवासी बबलू उरांव (25), अनिल उरांव (25), अमरेश उरांव (17) और नागेंद्र उरांव (22) शामिल है. दरअसल, 9 युवक मछली पकड़ने के लिए डैम गए थे. यहां बबलू, अनिल, अमरेश और नागेंद्र डैम में पानी निकासी वाले फाटक के पास जाल लगाने के लिए घुसे थे. काफी देर होने के बाद चारों के बाहर नहीं निकलने पर उनके बाकी साथियों ने उन्हें आवाज लगाई. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. 


इसके बाद युवकों ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना मिलने के बाद डैम पर आसपास के सटे गांव के लोगों की भीड़ जुट गई. करीब तीन घंटे बाद चारों युवकों का शव बाहर निकाल लिया गया. इधर बंशीधर नगर थाना पुलिस ने चारों शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भिजवा दिया है. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

टैग्स