ब्रेकिंग
मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभमद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभ

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू, NDA और INDI गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला; फिर से हेमंत या खिलेगा कमल?

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है और इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू, NDA और INDI गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला; फिर से हेमंत या खिलेगा कमल?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है और इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्य मुकाबला इंडिया और एनडीए के बीच है। रूझान आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता का आशीर्वाद किसे मिलेगा।


दरअसल, चुनाव में सत्ताधारी दल जेएमएम और कांग्रेस के साथ बीजेपी का मुख्य मुकाबला है। कौन किसे मात देगा आज चुनाव के परिणाम आने के बाद साफ हो जाएगा। इंडिया गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रहा है तो वहीं बीजेपी एक बार फिर से सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी है। दोनों ही गठबंधन जीत का दावा कर रहे हैं।


झारखंड की हॉट सीटों पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। सीएम हेमंत सोरेन बरहेट, बाबूलाल मरांडी धनवार, पूर्व सीएम चंपई सोरेन सरायकेला, पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर सीट से मैदान में हैं। वहीं शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन जामताड़ा से मैदान में हैं जबकि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव लड़ रही हैं जबकि झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू जमशेदपुर सीट से उम्मीदवार है और सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम सीट से जेडीयू के उम्मीदवार है।


बता दें कि झारखंड में दो चरणो में विधानसभा चुनाव हुआ था। कुल 68 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार वोटिंग परसेंट बढ़ा है। राज्य की 81 सीटों पर कांटे की टक्कर होने वाली है।