ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

झारखंड: देवर ने ही ले ली भाभी की जान, कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा

SAHIBGANJ: खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां एक देवर ने अपनी ही भाभी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुं

झारखंड: देवर ने ही ले ली भाभी की जान, कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHIBGANJ: खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां एक देवर ने अपनी ही भाभी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के खैरवा पंचायत की है।


मृतक महिला की पहचान खैरवा पंचायत निवासी मरांग कुड़ी टुडू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के ससुर मरांग हांसदा की लंबी बीमारी के बाद शनिवार की शाम मौत हो गई थी। ससुर की मौत होने के बाद मरांग कुड़ी टुडू सोती बिलखती पहुंची थी। इसी दौरान मृतक का बेटा डेटबाबू अपनी भाभी के पीछे कुल्हाड़ी लेकर भागा। महिला जान बचाकर भागने लगी, तभी आरोपी देवर ने उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।


कुल्हाड़ी के वार से महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किस कारण से देवर ने अपनी ही भाभी की जान ले ली, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।