ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

झंडोत्तोलन के दौरान बड़ा हादसा: बिजली के हाई टेंशन तार के संपर्क में आया लोहे का पाइप, एक शख्स की मौत, तीन अन्य झुलसे

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां झंडोत्तोलन के लिए लगाए चा रहे लोहे की पाइप के हाई टेंशन बिजली तार की चप

झंडोत्तोलन के दौरान बड़ा हादसा: बिजली के हाई टेंशन तार के संपर्क में आया लोहे का पाइप, एक शख्स की मौत, तीन अन्य झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां झंडोत्तोलन के लिए लगाए चा रहे लोहे की पाइप के हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 


दरअसल, बेतिया के नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत विनवलिया पंचायत में स्वतंत्रा दिवस के मौके पर झंडोतोलन करने के दौरान लोहे का पाइप हाइटेंशन तार में सट गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार लोग बुरी तरह से झुलस गए।


आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक शख्स की मृत घोषित कर दिया जबति तीन अन्य लोगों का इलाज जारी है। मृतक की पहचान समिति सदस्य के छोटे भाई मुमताज अंसारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है जबकि गांव में मातम पसर गया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता