ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

झाझा में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

JAMUI:बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला जमु

झाझा में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI:बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला जमुई जिले का है जहां झाझा में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। झाझा थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक द्वारपहाड़ी पैरगाहा जाने वाली मुख्य सड़क स्थित कटहरा नदी के पास बीच सड़क पर एक अधेड़ की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। 


वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जब लाश पर गई तो उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। शव की पहचान तारखंजरी गांव निवासी 55 वर्षीय रामजी मुर्मू उर्फ मंगना मुर्मू के रूप में की गयी है। मृतक अपने ससुराल दरियो में ही बीते बीस साल से रह रहा था। 


इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब मृतक के भतीजे से पूछताछ की तो पता चला कि मंगना मुर्मू दोपहर के वक्त एक लड़का के साथ निकला था। जमीन बेचने के बाद तारखंजरी के महेंद्र साव पैसे का बंटवारा करने के लिये आया हुआ था। परिवार वालों को आशंका है कि मंगना मुर्मू की हत्या जमीन को लेकर हुई है। इस मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है। 


बता दें कि जमुई में हत्या की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही है। अभी टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार गांव में एक व्यक्ति  सनसनी फैल गयी है। हत्या के बाद शव को बदमाशों ने अचहरी नहर के पास फेंक दिया था। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मोहम्मद शमीम के रूप में हुई थी। अब झाझा में 55 वर्षीय रामजी मुर्मू उर्फ मंगना मुर्मू की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।

झाझा में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता