ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

बिहार : झाड़-फूंक करने ससुराल गया था तांत्रिक, सुबह-सवेरे मिली लाश

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कटेया थाने के पंचदेवरी गांव के रहनेवाले एक तांत्रिक को उसके ही ससुराल के कुछ लोगों ने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी है

बिहार : झाड़-फूंक करने ससुराल गया था तांत्रिक, सुबह-सवेरे मिली लाश
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कटेया थाने के पंचदेवरी गांव के रहनेवाले एक तांत्रिक को उसके ही ससुराल के कुछ लोगों ने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी है. हत्या करने के बाद उन्होंने शव को छितौना हाइस्कूल के पास फेंक दिया. मृतक की पहचान बिहारी बासफोर के पुत्र 38 वर्षीय प्रभु बासफोर के रूप में की गयी है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. 


पुलिस के अनुसार मृतक झाड़-फूंक का काम करता था और अपने ससुराल फुलवरिया थाने के मगहा गांव के नवरसा में रहता था. घटना की रात में बाइक से कुछ लोग उसके ससुराल पहुंचे और किसी व्यक्ति का झाड़-फूंक के नाम पर बुलाकर ले गये. रात में प्रभु बासफोर ने घर से बाहर जाने से मना कर दिया, लेकिन बाइक सवार युवक जरूरी होने की बात कहकर बुला ले गये. देर रात तक प्रभु बासफोर घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हुए और आसपास के लोगों को सूचना देकर खोजबीन शुरू कर दी. इस बीच सुबह कटेया के छितौना हाइस्कूल के पास हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना मिली.


शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली. परिजनों के मुताबिक साजिश के तहत घर से बुलाकर प्रभु बासफोर की हत्या की गयी है. घटना के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया गया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है.