ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

जेबरात कारोबारी हरीजी गुप्ता की हत्या के विरोध में आरा शहर बंद, कल मिला था शव

ARA : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातर बढ़ता हुआ दिख रहा है, शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब राज्य में कहीं से अपराध की घटना निकल कर सामने नहीं आती हो, अपराधी अपने मंसूबों पर खरे

जेबरात कारोबारी हरीजी गुप्ता की हत्या के विरोध में आरा शहर बंद, कल मिला था शव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA :  बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातर बढ़ता हुआ दिख रहा है, शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब राज्य में कहीं से अपराध की घटना निकल कर सामने नहीं आती हो, अपराधी अपने मंसूबों पर खरे उतर रहे हैं और पुलिस को प्रतिदिन नई नई चुनौतियां दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब बिहार के आरा में बीते दिन जेवरात कारोबारी हरीजी गुप्ता का अपहरण कर हत्या कर दी गई, जिसके बाद अब इसको लेकर आरा में जेबरात कारोबारियों ने आरा शहर बंद करने का ऐलान किया है। 


दरअसल, बिहार के आरा में तीन दिन से अपहृत आरा व पटना के बड़े आभूषण व्यवसायी सह अधिवक्ता हरिजी गुप्ता का शव कल शाम आरा-बक्सर फोरलेन पर शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर के पास एक नाले से बरामद किया गया। शव को पुलिया के नीचे बोरे में बंदकर फेंकने के बाद पत्थर से दबा दिया गया था। मारपीट के बाद गला घोंट हत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है। सिर पर भी चोट के निशान हैं। जिसके बाद इसको लेकर सभी राजनितिक दलों द्वारा बिहार सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया गया। जिसके बाद अब व्यवसायीयों ने आरा शहर बंद करने का एलान किया है। जिसमें विपक्षी में बैठी भाजपा व्यवसाई संघ समेत कई संगठन सड़क पर उतरकर दुकानों को बंद कराया। इन लोगों ने बिहार सरकार के खिलाफ लगाए जमकर नारे भी लागए।


गौरतलब हो कि, मृत 68 वर्षीय व्यवसायी हरिजी गुप्ता महाजन टोली नंबर एक के रहने वाले थे। उनकी आरा में तीन और पटना में आभूषण की दो दुकानें हैं। बुधवार की शाम आरा नगर थाना क्षेत्र के बाइपास पर बलुआही स्थित मार्केट से उनको अगवा किया गया था। व्यवसायी का शव मिलते ही आरा से शाहपुर तक सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर एएसपी हिमांशु और जगदीशपुर डीएसपी राजीव चंद्र सिंह शाहपुर थाना पुलिस व डीआईयू टीम के साथ मौके पर पर पहुंच गये। व्यवसायी के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। बाद में फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया।