जहानाबाद में दो मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Jan 28, 2020, 11:00:11 AM

जहानाबाद में दो मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

- फ़ोटो

JEHANABAD : जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए देशी कट्टा, कारतुस, आठ बैरल, सात लकड़ी का बट, 11 ट्रिगर, कई तरह के हथियार बनाने वाले सामान के साथ दो हथियार बनाने वाले मिस्त्री को गिरफ्तार किया है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ओकरी ओपी के मिर्जापुर गांव में दो लोगों के घर में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. यहां से हथियार बनाकर अपराधियों तक सप्लाई की जाती है. 

जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया और बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव के अशोक विश्वकर्मा और महेन्द्र विश्वकर्मा के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की गई, जिसमें हथियार बनाने वाले दोनों लोगों के साथ पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बनाने के समान को पकड़ा है.