जहानाबाद में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप

1st Bihar Published by: Updated Jun 03, 2022, 8:41:30 AM

जहानाबाद में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप

- फ़ोटो

JEHANABAD: खबर जहानाबाद की है। यहां भीषण सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की जान चली गई। ये घटना घोसी धमापुर के पास की बताई जा रही है। आज यानी शुक्रवार अहले सुबह दो लोग ईंट लोडेड ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर घोसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गई। 



इस घटना में दोनों की स्पॉट डेथ हो गई। जब लोगों की घटना की सूचना मिली तो धीरे धीरे मौके पर भीड़ जुटने लग गई। वहीं लोगों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुटी हुई है।