ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : पुलिस कस्टडी में युवक ने की आत्महत्या, थाने में बवाल, पुलिस पर पथराव

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर जहानाबाद से सामने आ रही है जहां थाना में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि युवक को बाइक चोरी के आरोप में पुलिस कस्टडी में

बिहार : पुलिस कस्टडी में युवक ने की आत्महत्या, थाने में बवाल, पुलिस पर पथराव
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर जहानाबाद से सामने आ रही है जहां थाना में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि युवक को बाइक चोरी के आरोप में पुलिस कस्टडी में रखा गया था. तभी युवक ने किसी तार के सहारे थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 


घटना घोषी थाना के लखाबार गांव की है. मृतक का नाम गौश कुमार है. मिली जानकारी के अनुसार, गौश को बाइक चोरी के आरोप में पुलिस कस्टडी में रखा गया था. लेकिन उसने थाने में ही तार के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. 


ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो बवाल हो गया. ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया. ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस उसे बाइक चोरी का आरोप लगाकर थाने ले आई थी लेकिन कस्टडी में रखते हुए ही उसकी हत्या कर दी. 


मामले की सूचना और ग्रामीणों को उग्र होता देख खुद एसपी दीपक रंजन खुद थाना पहुंच गए. एसपी फिलहाल मामले को शांत कराने में लगे हुए हैं. स्थिति को देखते हुए थाना में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता