ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

पवन वर्मा ने JDU से निकाले जाने पर नीतीश को दी बधाई, कहा- आप किसी भी कीमत पर बिहार के CM बनने को हैं तैयार

PATNA: जदयू से निकाले जाने के बाद बागी पवन वर्मा ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. कहा कि आपका और आपकी नीतियों का बचाव करने की मेरी लगातार बढ़ती स्थिति से मुझे मुक्त करने के लिए

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: जदयू से निकाले जाने के बाद बागी पवन वर्मा ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. कहा कि आपका और आपकी नीतियों का बचाव करने की मेरी लगातार बढ़ती स्थिति से मुझे मुक्त करने के लिए नीतीश कुमार जी धन्यवाद. मैं आपको किसी भी कीमत पर बिहार का सीएम बनने की आपकी महत्वाकांक्षा के लिए शुभकामना देता हूं. 

इसको लेकर पवन वर्मा ने ट्वीट किया हैं




जदयू ने कहा- पार्टी ने पवन के विचारों से नहीं चलती

जदयू ने पवन को निकालने वाले लेटर पर लिखा है कि पवन वर्मा दल में आए और उन्हें जितना सम्मान मिलना चाहिए था उससे अधिक सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दिया. उनको दिए गए सम्मान को उन्होंने संजोने और पार्टी के प्रति समर्पित रहने के बजाय इसे पार्टी की मजबूरी समझी. पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसे सार्वजनिक करना उसमें निजी बातों का उल्लेख करना और उसे सार्वजनिक करना यह दर्शाता है कि दल का अनुशासन उन्हें स्वीकार नहीं है. पार्टी सामूहिक जिम्मेदारी से चलती है. लेकिन कुछ लोग इस भ्रम के शिकार हो जाते हैं कि पार्टी उनके विचारों से चलती है.


पवन वर्मा ने दी जदयू को निकालने की दी थी चुनौती

21 जनवरी को जदयू के राज्यसभा सांसद पवन वर्मा ने कहा था कि बिहार में बीजेपी के साथ सिर्फ गठबंधन तय था. ऐसे में दिल्ली में कैसे गठबंधन हो गया है. इसका मैं विरोध करता हूं. वर्मा ने जदयू को चैलेंज किया था कि अगर पार्टी मुझ पर कार्रवाई करना चाहती है तो कर सकती है. मैं इसका जवाब दूंगा.


सीएए पर अपना रूख साफ करें नीतीश

वर्मा ने कहा था कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार पहले ही कर चुके हैं कि वह एनआरसी लागू नहीं करेंगे, लेकिन सीएए पर उनको अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए. ऐसे वक्त में सीएए को लेकर देश में आंदोलन चल रहा है तो उनको अपना रूख और विचारधारा स्पष्ट करनी चाहिए.