ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

फर्स्ट बिहार की खबर पर मुहर, JDU से हरिवंश और रामनाथ ठाकुर जाएंगे राज्यसभा

PATNA : राज्यसभा का चुनाव को लेकर जेडीयू ने अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर पर एक बार फिर से मुहर लगी है. जेडीयू ने राज्यसभा के लिए हरि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राज्यसभा का चुनाव को लेकर जेडीयू ने अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर पर एक बार फिर से मुहर लगी है. जेडीयू ने राज्यसभा के लिए हरिवंश और रामनाथ ठाकुर को दोबारा भेजने का फैसला किया है.


हरिवंश को नहीं भेजते तो निकल जाती उपसभापति की कुर्सी

नीतीश कुमार ने हरिवंश और रामनाथ ठाकुर को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. हरिवंश फिलहाल राज्यसभा के उपसभापति हैं और अगर पार्टी उन्हें फिर से राज्यसभा के लिए नहीं भेजती तो जेडीयू के हाथ से उपसभापति की कुर्सी निकल जाती.  

ठाकुर को भेज अति पिछड़ा वोट बैंक का रखा ख्याल

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जेडीयू ने अपने अति पिछड़ा वोट बैंक को नाराज करने का जोखिम नहीं उठाया है. इस लिहाज से रामनाथ ठाकुर को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर दूसरी बार राज्यसभा जाएंगे. कहकशां परवीन को जेडीयू भले ही राज्यसभा नहीं भेजी पाई हो लेकिन उन्हें भी आगे एडजस्ट करने का भरोसा दिया गया है. माना जा रहा है कि विधान परिषद में कहकशां परवीन को जगह दी जा सकती है.