ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

JDU से गठबंधन के कयासों को राबड़ी ने किया खारिज, बोलीं- नीतीश जी का मन भले डोले लेकिन हमारा नहीं डोलेगा

PATNA : NRC-NPR के मुद्दे पर एक साथ खड़े दिख रहे आरजेडी और जेडीयू के साथ आने की संभावनाओं को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खारिज किया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि भले ही नीतीश क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : NRC-NPR के मुद्दे पर एक साथ खड़े दिख रहे आरजेडी और जेडीयू के साथ आने की संभावनाओं को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खारिज किया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि भले ही नीतीश कुमार का मन डोले लेकिन हमारा मन नहीं डोलेगा। राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार में अब चुनाव होने वाले हैं लिहाजा जो भी होगा जनता तय करेगी। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार और तेजस्वी की मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताते हुए कहा है कि मैंने भी नीतीश कुमार से शिष्टाचार के नाते मुलाकात की थी इसका मतलब यह नहीं कि हम एक बार फिर साथ जाने वाले हैं।


विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल होने पहुंची राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार में शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है  उन्होंने नीतीश सरकार से नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन के आधार पर राहत देने की मांग की है। राबड़ी देवी ने कहा है कि नियोजित शिक्षकों की मांग बहुत पुरानी है और इस पर सरकार को कोई फैसला लेना चाहिए।


राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार में चल रही सरकार हर मोर्चे पर फेल है। बात केवल NRC-NPR कि नहीं है बल्कि बिहार की जनता से जुड़ी हुई है। राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार के शिक्षा मंत्री को हड़ताली शिक्षकों से बातचीत करनी चाहिए। बीजेपी और जेडीयू के बीच NRC-NPR को लेकर बढ़ी तल्खी की बाबत पूछे जाने पर राबड़ी देवी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। राबड़ी देवी ने कहा कि यह एनडीए का अंदरूनी मामला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों में से कौन कब कहा जाएगा यह नहीं पता।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता