ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

‘JDU सांसद से जुड़ी कंपनी को करोड़ों का ठेका देने में हुआ बड़ा खेल’ सुशील मोदी बोले- नीतीश ने भ्रष्टाचार से कर लिया समझौता

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला है

‘JDU सांसद से जुड़ी कंपनी को करोड़ों का ठेका देने में हुआ बड़ा खेल’ सुशील मोदी बोले- नीतीश ने भ्रष्टाचार से कर लिया समझौता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचार को नीतीश कुमार का खुला संरक्षण प्राप्त है। यही वजह है कि नियम और शर्तों को ताक पर रखकर जेडीयू और आरजेडी के सांसद-विधायकों के रिश्तेदारों की कंपनी को दिए जा रहे हैं। हालत यह है कि ऑडिट और हाई कोर्ट की गंभीर टिप्पणी के बाद भी ऐसे ठेकों को रद्द नहीं किया जा रहा है।


सुशील मोदी ने कहा कि जहानाबाद से जेडीयू सांसद चंद्रेश्वर के बेटे-बहू की कंपनी पशुपति डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड (पीडीपीएल) को स्वास्थ्य विभाग से मिला 1600 करोड़ का ठेका 10 नवम्बर 2023 को हाई कोर्ट को रद  करना पड़ा। पीडीपीएल का ठेका रद्द करने का आदेश जारी करते हुए पटना हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सरकार के निर्णय को मनमाना, अतार्किक, नियम-विरुद्ध और संविधान के अनच्छेद 14 के विरुद्ध बताया। इस ठेके का मामला सामने आने पर हाई कोर्ट ने पहले भी आपत्ति की थी, लेकिन सरकार ने इसे रद्द नहीं किया था। 


उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमार रोगियों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने की नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा (डायल 102) संचालित करने और 2125 एम्बुलेंस खरीदने के लिए सांसद-परिजन की कंपनी पीडीपीएल को ठेका देने के लिए बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा समिति ने नियमों को शिथिल और निविदा की शर्तों का उल्लंघन करने में कोई संकोच नहीं किया। भ्रष्टाचार और अपराध से मुख्यमंत्री ने समझौता कर लिया है इसलिए बिहार में सरकारी ठेके से लेकर बालू-शराब के धंधे तक माफियागिरी हावी है।