Hindi News / news / संजय सिंह ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- विरोधी उसके होते हैं जिसका...

संजय सिंह ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- विरोधी उसके होते हैं जिसका कोई वजूद होता है

1st Bihar Published by: 2 Updated Jun 29, 2019, 10:58:17 AM

संजय सिंह ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- विरोधी उसके होते हैं जिसका कोई वजूद होता है

- फ़ोटो

PATNA : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही बिहार की सियासत से नदारद तेजस्वी यादव ने आज ट्वीट कर चुप्पी तोड़ी है. तेजस्वी यादव ने आज बैक टू बैक कई ट्वीट कर अपनी सफाई दी है. तेजस्वी यादव ने यह जानकारी दी है कि वो बीमार थे और इलाज करवा रहे थे लेकिन साथ ही तेजस्वी यादव ने यह भी ट्वीट किया कि इस दौरान उनकी नजर विरोधियों पर भी थी. तेजस्वी यादव के ट्वीट के बाद जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी पर पलटवार किया है. संजय सिंह ने कहा है कि लोकतंत्र में पराजित नायक साइलेंट मोड में चले गए थे.. महीने भर से वाइब्रेट भी नहीं कर रहे थे लेकिन अब अचानक से मिस्ड कॉल! संजय सिंह ने तेजस्वी पर अटैक करते हुए कहा कि  विरोधी तो उसके होते हैं जिसका सियासी वजूद होता है। आपका और आपकी पार्टी का हाल तो यह है कि लोकसभा में नाम लेने वाला भी कोई नहीं बचा। मसालेदार खबरों पर ही तो आपके परिवार की राजनीति चल रही है ना तो इसपर इतनी नाटकबाजी क्यों? अब देखने वाली बात यह होगी की जेडीयू के इस वार पर आरजेडी कैसे पलटवार करती है.