ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डरकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर

JDU समाप्त हो चुकी है जी: पटना पहुंचते ही बरसे आरसीपी सिंह, बोले- नीतीश सिर्फ पर्यटक मुख्यमंत्री.. कभी नहीं बन पाएंगे पीएम

PATNA: बीजेपी में शामिल होने के बाद गुरुवार को पहली बार आरसीपी सिंह पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू पर तीखा हमला बोला है। आरसीपी ने कह

JDU समाप्त हो चुकी है जी: पटना पहुंचते ही बरसे आरसीपी सिंह, बोले- नीतीश सिर्फ पर्यटक मुख्यमंत्री.. कभी नहीं बन पाएंगे पीएम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीजेपी में शामिल होने के बाद गुरुवार को पहली बार आरसीपी सिंह पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू पर तीखा हमला बोला है। आरसीपी ने कहा है कि जेडीयू का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो चुका है और नीतीश कुमार सिर्फ पर्यटक मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। नीतीश लाख कोशिश कर लें लेकिन वे प्रधानमंत्री कभी नहीं बन पाएंगे।


दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर पटना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू समाप्त हो चुकी है और बीजेपी के लिए जेडीयू कोई चुनौती नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं और उनका अस्तित्व भी समाप्त हो चुका है। नीतीश कुमार किसी भी कीमत पर प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे वे सिर्फ पर्यटक मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। पर्यटक के रूप में देशभर में घूम रहे हैं।


बता दें कि जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बीते 11 मई को बीजेपी का दामन थाम लिया था। दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई थी। जेडीयू छोड़ने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि आरसीपी बीजेपी में शामिल होंगे और आखिरकार वे बीजेपी में शामिल हो गए थे। गुरुवार को पटना पहुंचने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया।