Hindi News / news / ट्रिपल तलाक मामले पर आरसीपी सिंह की बीजेपी को नसीहत, कहा- पहले समाज...

ट्रिपल तलाक मामले पर आरसीपी सिंह की बीजेपी को नसीहत, कहा- पहले समाज का भरोसा जीते भाजपा, तभी बनाए कानून

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 28, 2019, 6:58:20 PM

ट्रिपल तलाक मामले पर आरसीपी सिंह की बीजेपी को नसीहत, कहा- पहले समाज का भरोसा जीते भाजपा, तभी बनाए कानून

- फ़ोटो

MUNGER: तीन तलाक मामले पर जेडीयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह जमकर बोले. इस मामले में उन्होंने बीजेपी को नसीहत भी दी और जेडीयू की अलग राय को भी दमदार तरीके से रखा. जेडीयू और बीजेपी के बनते और बिगड़ते संबंधों के बीच जेडीयू महासचिव आरसीपी सिंह ने एक बार फिर ट्रिपल तलाक के मामले पर जेडीयू की राय साफ कर दी. उन्होने कहा कि इस मामले में जेडीयू की राय बीजेपी से अलग थी, और अलग है. इस दौरान उन्होंने दोनों पार्टियों की अलग-अलग विचारधारा होने की भी बात कही. बीजेपी को नसीहत देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि किसी भी समुदाय के खिलाफ कानून बनाने से पहले बीजेपी को उनको भरोसे में लेना चाहिए था. उन्होंने कहा कि बीजेपी की अपनी विचारधारा है और जेडीयू की अपनी विचारधारा है. आरसीपी सिंह ने कहा कि यह कोई जरुरी नहीं कि हरेक मामलों पर दोनों की एक राय हो. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट