Hindi News / news / बदलने वाला है जेडीयू दफ्तर का पता, अब 1 वीरचंद पटेल में होगा...

बदलने वाला है जेडीयू दफ्तर का पता, अब 1 वीरचंद पटेल में होगा पार्टी ऑफिस

1st Bihar Published by: 15 Updated Sep 06, 2019, 12:01:57 PM

बदलने वाला है जेडीयू दफ्तर का पता, अब 1 वीरचंद पटेल में होगा पार्टी ऑफिस

- फ़ोटो

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय का पता बदल गया है। जेडीयू ऑफिस का पता अब 1 वीरचंद पटेल पथ हो गया है| हालांकि जेडीयू ऑफिस का लोकेशन पहले वाला ही रहेगा लेकिन अब उसे एक वीरचंद पटेल पथ के नाम से बुलाया जाएगा। https://youtu.be/GwDYLVUw5aw अब तक जेडीयू का प्रदेश कार्यालय वीरचंद पटेल पथ स्थित कुल 8 सरकारी आवासों में चलता है। इन सरकारी आवासों का नंबर 145 से लेकर 152 तक अंकित है। अब इन सभी आवासों को मिलाकर एक वीर चंद पटेल पथ नाम दिया जाएगा। भवन निर्माण विभाग के उप सचिव विनय कुमार ने पाटलिपुत्र भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है कि वह इन सभी आवासों को मिलाकर 1 वीरचंद पटेल पथ आवास संख्या बनाएं।