ब्रेकिंग
सीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनी

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कुढ़नी चुनाव में दारू बांटने का फर्जी वीडियो ट्विट किया: अपनी ही सरकार की करायी फजीहत

PATNA: बिहार में सरकार चला रही जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के ट्विट ने आज सियासी हलके में सनसनी फैला दी. उपेंद्र कुशवाहा ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कुढ़नी चुनाव में दारू बांटने का फर्जी वीडियो ट्विट किया: अपनी ही सरकार की करायी फजीहत
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में सरकार चला रही जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के ट्विट ने आज सियासी हलके में सनसनी फैला दी. उपेंद्र कुशवाहा ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें सरेआम शराब बांटी जा रही थी. कुशवाहा ने इस वीडियो के साथ लिखा- कुढ़नी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भाजपा का ज़मीनी अभियान: “दारू लो - वोट दो". देश बदल रहा है....! 


दूसरे राज्य का सालों पुराना है वीडियो

उपेंद्र कुशवाहा ने जिस वीडियो को कुढ़नी उप चुनाव का बताते हुए ट्विट किया है वह सालों पुराना वीडियो है. ये वीडियो उत्तर प्रदेश में हुए चुनाव का है और लगभग पांच साल पहले वायरल हुआ था. कुशवाहा ने उसी वीडियो को कुढ़नी विधानसभा का बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी वोट लेने के लिए शराब बांट रही है.


अपनी ही सरकार की फजीहत करायी

दिलचस्प बात ये है कि उपेंद्र कुशवाहा के इस वीडियो से उनकी ही सरकार की फजीहत हो गयी. बिहार में पूर्ण शराबबंदी है औऱ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार ये दावा कर रहे हैं कि शराब पर उन्होंने नकेल कस दिया है. जबकि उपेंद्र कुशवाहा के वीडियो में दिख रहा है कि सैकड़ों लोगों के बीच खुलेआम शराब की बोतल से पैग बनाकर दिया जा रहा है. यानि पुलिस और सरकार का कोई खौफ नहीं. ट्विटर पर एक यूजर ने उपेंद्र कुशवाहा को जवाब दिया- महोदय, मतलब बिहार मे शासन व प्रशासन पूरी तरह से फेल है अब तो नैतिकता के आधार पर माननीय मुख्यमंत्री जी कों इस्तीफा दें देनी चाहिए या फिर पूर्णतः शराब कों चालू कर देनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा कि जब सरकार में खुद हैं तो कर क्या रहे हैं.


उधर बीजेपी नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा और जेडीयू पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी नेताओं ने कहा है कि जेडीयू के नेताओं को ये पता चल गया है कि कुढ़नी में करारी हार होने जा रही है. ऐसे में फर्जी वीडियो को ट्विट कर लोगों के बीच अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है. बाद में फजीहत होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने अपने ट्वीट को हटा दिया। 


जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कुढ़नी चुनाव में दारू बांटने का फर्जी वीडियो ट्विट किया: अपनी ही सरकार की करायी फजीहत