ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

ओवैसी फैक्टर पर जेडीयू ने गिरिराज को दी नसीहत, बिहार की फिक्र है तो मंत्री पद छोड़कर वापस आ जाइये

DELHI : बिहार में ओवैसी फैक्टर को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच एक बार फिर से ठन गई है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बिहार में ओवैसी की एंट्री को समरसता के लि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : बिहार में ओवैसी फैक्टर को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच एक बार फिर से ठन गई है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बिहार में ओवैसी की एंट्री को समरसता के लिए खतरनाक बताया था। 

अब जेडीयू ने गिरिराज सिंह को उनके इस बयान पर नसीहत दी है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और नीतीश कैबिनेट के मंत्री श्याम रजक ने गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा है कि अगर उन्हें बिहार की ज्यादा फिक्र है तो दिल्ली में मंत्री पद छोड़कर वापस आ जाएं।

मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि गिरिराज सिंह जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं वह बिहार के लिए ठीक नहीं। श्याम रजक ने कहा है कि अगर उन्हें वाकई बिहार से लगाव है तो वह दिल्ली में मंत्री की कुर्सी छोड़कर बिहार में ही रहें।


आपको बता दें कि किशनगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार की जीत पर गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बिहार की समरसता के लिए खतरनाक बताया था। गिरिराज सिंह ने ओवैसी को जिन्ना की सोच वाला बताते हुए कहा था कि अब ऐसी ताकतों के खिलाफ एकजुटता की जरूरत है। दरअसल गिरिराज का मकसद ओवैसी के बहाने बिहार में हिंदू विचारधारा को एकजुट करने का था। यही बात जेडीयू को रास नहीं आई और अब श्याम रजक ने उन्हें नसीहत दे डाली है।