ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

JDU ने चुनाव के लिए प्रवक्ताओं का नया पैनल बनाया, चुनाव नहीं लड़ने वालों को जगह

PATNA : विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड ने प्रवक्ताओं का अतिरिक्त पैनल जारी कर दिया है. मीडिया से बातचीत के लिए कुल 15 नेताओं को इस पैनल में शामिल किया गया है. जि

JDU ने चुनाव के लिए प्रवक्ताओं का नया पैनल बनाया, चुनाव नहीं लड़ने वालों को जगह
First Bihar
1 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड ने प्रवक्ताओं का अतिरिक्त पैनल जारी कर दिया है. मीडिया से बातचीत के लिए कुल 15 नेताओं को इस पैनल में शामिल किया गया है. जिन नेताओं को इस पैनल में जगह मिली है, माना जा रहा है कि उन्हें विधानसभा चुनाव पार्टी नहीं लड़ाने जा रही. 


डॉ. अजय आलोक की एक बार फिर से प्रवक्ता पद पर वापसी हो गई है. इसके अलावा निहोरा प्रसाद यादव, एमएलसी गुलाम गौस, खालिद अनवर, संजय वर्मा, कमल नोपानी को भी पार्टी की तरफ से पैनल में रखा गया है. 


प्रोफेसर सुहेली मेहता, रालोसपा से आने वाले अभिषेक झा के साथ-साथ जेडीयू के युवा नेता ओमप्रकाश सिंह 'सेतू' को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है. पार्टी ने इसके अलावे कमल नोपानी, शंभूनाथ सिन्हा, जितेंद्र कुमार नीरज, शिव शंकर निषाद, पवन रजक, इम्तियाज अहमद अंसारी और सुनीता बिंद को भी पैनल में जगह दी है. 

टैग्स