ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

JDU विधायक को मिली मर्डर की धमकी, अपराधियों ने मांगी 5 लाख रुपये की रंगदारी

PATNA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही है. इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने वाला है, ऐसे में विपक्ष की ओर से नीतीश सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे ह

JDU विधायक को मिली मर्डर की धमकी, अपराधियों ने मांगी 5 लाख रुपये की रंगदारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही है. इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने वाला है, ऐसे में विपक्ष की ओर से नीतीश सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे हैं. ताजा मामला सीवान का है, जहां JDU विधायक को मर्डर की धमकी मिली है. इतना ही नहीं धमकी देने वाले अपराधियों ने विधायक से 5 लाख रुपणे की रंगदारी भी मांग है.


मामला सीवान के जीबी नगर थाना इलाके की है. जहां तरवारा के रहने वाले जेडीयू विधायक श्यामबहादुर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. श्यामबहादुर सिंह बड़हरिया विधानसभा सीट से विधायक हैं, जिनसे अपराधियों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी है. आपको बता दें कि विधायक श्‍याम बहादुर अपनी रंगीनमिजाजी के लिए भी जाने जाते हैं.


विधायक श्यामबहादुर सिंह ने जीबी नगर थाना दो लोगों पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराया है. विधायक ने कहा है कि सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के धमसड़ निवासी उनके करीबी दीपक कुमार को दो लोगों ने फोन पर पांच सितंबर की रात जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की.


उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को नथनपुरा गांव स्थित निर्माणाधीन मकान पर जब वे मौजूद थे, तभी महाराजगंज थाना क्षेत्र के रवि शाही और अभय राय पहुंचे और पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की. साथ ही नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.

टैग्स