ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

नरेंद्र नारायण यादव होंगे बिहार विधानसभा के नए उपाध्यक्ष, कल करेंगे नामांकन

PATNA: बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के इस्तीफे के बाद JDU कोटे से विधायक नरेंद्र नारायण यादव विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे। उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र नारायण यादव

नरेंद्र नारायण यादव होंगे बिहार विधानसभा के नए उपाध्यक्ष, कल करेंगे नामांकन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के इस्तीफे के बाद JDU कोटे से विधायक नरेंद्र नारायण यादव विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे। उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र नारायण यादव कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद खुद उन्होंने इसकी जानकारी दी है।


महेश्वर हजारी के इस्तीफे के बाद खाली हुए विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र नारायण यादव गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो उनके ऊपर भरोसा जताया है निश्चित तौर पर उसपर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका हर निर्णय हमारे लिए आदेश होता है और जो भी जिम्मेदार दी है, हम उसे जिम्मेदारी को निभाएंगे।


नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा के आलमनगर विधानसभा से जेडीयू के विधायक हैं। नरेंद्र नारायण यादव बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही साथ साल 2005 से 2015 तक विभिन्न विभागों में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। मधेपुरा के बालाटोला के रहने वाले नरेंद्र नारायण यादव का काफी लंबा राजनीतिक करियर रहा है। नरेंद्र नारायण यादव ने जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की थी।