1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 15, 2019, 6:37:48 PM
- फ़ोटो
SITAMADHI: शिवहर से जेडीयू विधायक सरफुद्दीन की एक तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो काफी हैरान करने वाली हैं. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला कार्यालय में तिरंगा फहराए जाने के दौरान विधायक सरफुद्दीन ने झंडे को सलामी देने की बजाए अपने हाथों को गाल पर रख रखा था. मामला शिवहर में झंडोत्तोलन करने के दौरान का है जहां जिले के डीएम और एसपी तो तिरंगे को सलामी दे रहे हैं लेकिन विधायक जी को सलामी देने में परेशानी हो रही है और सलामी देने की बजाए उनका ध्यान कहीं और ही है. तस्वीरें वायरल होने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग कह रहे हैं कि संविधान की शपथ लेने वाले विधायक सरफुद्दीन को तिरंगे की सलामी लेने में भी संकोच आ रही है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट