Hindi News / news / विधानसभा में मंत्री विजेंद्र यादव ने आरजेडी विधायक को हड़काया तो कभी दी...

विधानसभा में मंत्री विजेंद्र यादव ने आरजेडी विधायक को हड़काया तो कभी दी नसीहत, कहा- सही तरीके से पढ़ें नियमावली

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 26, 2019, 4:36:55 PM

विधानसभा में मंत्री विजेंद्र यादव ने आरजेडी विधायक को हड़काया तो कभी दी नसीहत, कहा- सही तरीके से पढ़ें नियमावली

- फ़ोटो

PATNA: विधानसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन में राजनीति कके कुछ अलग रंग दिखाई दिए. जेडीयू मंत्री विजेंद्र यादव ने एक आरजेडी विधायक रामानुज प्रसाद को हड़काया तो शक्ति सिंह यादव की तारीफ भी की. दरअसल विधानसभा में शक्ति सिंह यादव ने जब राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का मुद्दा संकल्प के माध्यम से उठाया तो सीएम नीतीश कुमार मुस्कुराते रहे जबकि मंत्री विजेंदर यादव ने कहा कि शक्ति सिंह यादव तो अपने दल के विचार से आगे निकल गए. लेकिन इस बीच राजद विधायक रामानुज प्रसाद इस सवाल और जवाब के बीच तंज कसने लगे. रामानुज प्रसाद की टोकाचाली से नाराज विजेंद्र यादव ने रामानुज प्रसाद को पढ़ाई करने की नसीहत दे दी. रामानुज प्रसाद से खफा विजेंद्र यादव ने उन्हें नियमावली पढ़ने की सलाह दे डाली. बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर सदन में विजेंद्र यादव सदस्यों को डांटते दिखाई दिए हैं. विधानपरिषद में भी विजेंद्र यादव ने कई बार राजद के सदस्यों को हड़काया है. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट