Hindi News / news / JDU महिला संगठन का विस्तार, प्रखंड अध्यक्षों की जारी की गयी सूची

JDU महिला संगठन का विस्तार, प्रखंड अध्यक्षों की जारी की गयी सूची

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Feb 21, 2020, 12:37:49 PM

JDU महिला संगठन का विस्तार, प्रखंड अध्यक्षों की जारी की गयी सूची

- फ़ोटो

NALANDA : नालंदा जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी कमेटी का विस्तार किया गया। इसमें अध्यक्ष समेत 51 महिलाओं को शामिल किया गया। इसके साथ ही, प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी की गयी। कमेटी में 7 उपाध्यक्ष, 11 महासचिव, 10 सचिव व 23 सदस्य नामित हुए।


बिहारशरीफ जदयू पार्टी कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी चंदन कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी की अगुआई में कार्यकर्ताओं को टिप्स दिये गए।


श्वेता विश्वास ने बताया कि महिला सशक्तीकरण के लिए काफी काम हुआ। पंचायती राज में 50 फीसदी आरक्षण दिया। बेटियों के लिए साइकिल योजना लायी। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। मौके पर सतेंद्र कुशवाहा, रंजीत पासवान, चंदन कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।